Jharkhand Mutation Online आवेदन कैसे करें?
जमीन के दाखिल-खारिज यानी Mutation से संबंधित आवेदन और प्रक्रिया के लिए उपलब्ध ऑनलाइन सेवा का उपयोग किया जा सकता है।
- सबसे पहले Jharbhoomi की वेबसाइट खोलें। => https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/
- ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
- अगर आप नये यूजर हो तो Registration करे और पुराने यूजर हो तो Email ID और Password डालकर Login करें।
-
नये यूजर Registration करने के लिए नीचे दी गई जानकारी भरें:
- Name
- Mobile
- Password
- Confirm Password
- Address
- Town/City
- District
- State
- Pin Code
- इसके बाद कैप्चा कोड को सही तरीके से भरें।
- अब Register Now बटन पर क्लिक करें।
- Registration सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद फिर से Login करें।
- Login करने के बाद नया पेज खुलेगा जिसमे जिला, अंचल, Session और Deed Date (अगर आपका डीड दिनांक 1/04/2019 के पहले का है) चुनें।
- इसके बाद Apply New Mutation बटन पर क्लिक करें।
- Apply New Mutation बटन पर क्लिक करते ही Deed Details के पेज पर redirect ͩकया जाएगा। अगर आपका डीड दिनांक 1/04/2019 के पहले का है तो डीड के सूचनाओं का सत्यापन करने के बाद Validate पर क्लिक करें।
- अब ऑनलाइन म्युटेशन फॉर्म भरे इसमें Applicant Details, Buyer Details, Seller Details, Plot Details और Document Upload करें और फिर अपना आवेदन Submit करें।
