Jharbhoomi पर अपना खाता कैसे देखें?
झारखंड में अपनी जमीन से संबंधित खाता और भूमि रिकॉर्ड की जानकारी देखने के लिए Jharbhoomi Portal का उपयोग किया जा सकता है। अपना खाता देखने के लिए संबंधित जिला, अंचल, हल्का और मौजा का चयन करना होता है।
- सबसे पहले Jharbhoomi की वेबसाइट खोलें। => https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/
- “अपना खाता देखें” विकल्प चुनें।
- अपना जिला चुनें।
- संबंधित अंचल का चयन करें।
- हल्का, जमीन की किस्म और मौजा चुनें।
-
खोजने के विभिन्न विकल्पों में से अपनी सुविधा के अनुसार कोई एक विकल्प चुनें:
- मौजा के सभी खातों को नाम अनुसार देखें।
- मौजा के सभी खातों को खेसरा संख्या अनुसार देखें।
- खाता संख्या डालकर देखें।
- खाताधारी के नाम से खोजें।
- और कैप्चा भरें।
- → “खाता खोजें” बटन पर क्लिक करें।
- खाता खोजें बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रैयतधारी की सूची दिखेगा, जिसमें नाम, पिता/पति का नाम, खाता संख्या, खेसरा संख्या आदि जानकारी होगा। अब अधिकार अभिलेख कॉलम में दिए गए “देखें” बटन पर क्लिक करें।
- “देखें” बटन पर क्लिक करते ही आपका पूरा खाता विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहां आप अपने खाते कि सारी जानकारी पढ़ सकते हैं, देख सकते हैं, PDF डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी कर सकते हैं।
