Jharkhand Bhu Naksha कैसे देखें?
झारखंड में जमीन का नक्शा देखने के लिए Jharkhand Bhu Naksha Portal का उपयोग किया जा सकता है। संबंधित क्षेत्र और प्लॉट की जानकारी के आधार पर उपलब्ध नक्शा देखा जा सकता है।
- Jharkhand Bhu Naksha Portal खोलें। => https://jharbhunaksha.jharkhand.gov.in/
- संबंधित जिला का चयन करें।
- सर्किल/अंचल का चयन करें।
- हल्का और मौजा चुनें।
- मौजा का चयन करते ही डिजिटल भू-नक्शा आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब डिजिटल नक्शा खुलने पर अपनी जमीन/प्लॉट पर क्लिक करें।
- प्लॉट पर क्लिक करते ही बाईं तरफ स्थित Plot Info सेक्शन में उस प्लॉट से संबंधित पूरी जानकारी दिखाई देने लगेगी।
- Plot Info बॉक्स में मौजूद “Map Report” विकल्प पर करते ही SELECT REPORT सेक्शन खुलेगा।
-
अब भू-नक्शा ऑनलाइन देखने या PDF डाउनलोड करने के लिए REPORT सेक्शन में मौजूद दो विकल्पों में से अपनी सुविधा के अनुसार कोई एक विकल्प चुनें:
- Show Report – भू-नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए।
- Show Report PDF – भू-नक्शा PDF डाउनलोड करने के लिए।
